{"_id":"699c5d00d2cabb872208d965","slug":"cleanliness-and-development-should-be-uniform-in-every-ward-municipal-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80594-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वार्ड में सफाई और विकास समान रूप से हो : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वार्ड में सफाई और विकास समान रूप से हो : निगमायुक्त
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम आयुक्त ने वरिष्ठ उप-महापौर, उप-महापौर और पार्षदों के साथ बैठक की
मानेसर। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वरिष्ठ उप-महापौर, उप-महापौर और पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में शहर की सफाई और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने पर चर्चा हुई। आयुक्त ने निगम अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नगर को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाया जाए। नागरिकों की शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-208-5654 भी जारी किया गया। लोग इस नंबर पर कॉल करके सफाई और कूड़ा संबंधी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
आयुक्त ने पार्षदों से भी अपील की कि वे अवैध कूड़ा और सीएंडडी वेस्ट डालने वालों की जानकारी नगर निगम को दें। इससे दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डंपिंग स्टेशनों से रोजाना कूड़ा उठाया जाए और सफाई निरीक्षक व सहायक निरीक्षकों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। इस तरह निगम क्षेत्र में साफ-सफाई और निगरानी बेहतर होगी। वार्डों में चेतावनी बोर्ड लगाए जिससे खुले में कूड़ा न डाला जाए।
नगर निगम के इंजीनियरिंग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आयुक्त ने कहा कि वित्त एवं संविदा कमेटी से मंजूर प्रोजेक्ट्स के वर्क ऑर्डर जारी करें। ठेकेदारों से गुणवत्ता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए बोरवेल का सर्वे करवाने के आदेश देते हुए कहा कि सभी बोरवेल पर पंप ऑपरेटर नियुक्त किए जाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, एक्सईएन निजेश कुमार, एसडीओ विपिन बूरा, वरिष्ठ उप-महापौर प्रवीन यादव, उप-महापौर रीमा चौहान, पार्षद सुमन कुमारी, रिपू शर्मा, दयाराम, रूचि कौशिक, कंवरपाल, मनोज कुमार, बाल किशन, दिनेश यादव, नामित पार्षद किरोड़ी तंवर, शेर सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।