फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clash between cow smugglers and police, a cow smuggler was shot in the leg

Gurugram News: गो तस्करों और पुलिस के बीच मुड़भेड़, एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली

Sat, 12 Aug 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 12 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Clash between cow smugglers and police, a cow smuggler was shot in the leg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर क्षेत्रीय पुलिस लगातार गो तस्करों पर शिकंजा कसने का कार्य कर रही है, लेकिन क्षेत्र में गो तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार रात्रि पुलिस और गो तस्करों की दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर मुड़भेड़ हो गई। आरोप 21 गोवंश को गोकशी के लिए राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने भी गोलीबारी का जवाब गोलीबारी से दिया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद बाकी अन्य गोतस्कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी देते हुए ट्रैफिक थाना प्रबंधक दयानंद ने बताया कि पुलिस को राजस्थान के गोरक्षा दल के कुछ कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि तस्कर एक केन्टर में गोधन को राजस्थान में गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई। जैसे ही गाड़ी दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर गांव महू के समीप आई, पुलिस ने रोकने का इशारा किया। गो तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और थाना ट्रैफिक पुलिस मांडीखेडा की गाड़ी में टक्कर मारते हुए, सीधे पुलिस पर अंधाधुंध फायर कर दिए। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फायरिंग में भागने वाले आरोपी के पैर में एक गोली लग गई। आरोपी ने अपना नाम तौफिक पुत्र ईसा निवासी उटावड, जिला पलवल बताया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी को चेक करने पर 21 गोधन मिले जिनमें सात गाय व 14 बैल थे। उन्हें स्थानीय गोशाला में छुड़वाया गया।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा इस बाबत एक नामजद ओर एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोली लगे युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed