{"_id":"6a3bf316d1d3da4c1a034ebe","slug":"citizens-should-cooperate-with-the-police-in-preventing-crimes-acp-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92486-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अपराधों को रोकने में पुलिस का करें सहयोग : एसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अपराधों को रोकने में पुलिस का करें सहयोग : एसीपी
विज्ञापन
सोहना में पुलिस चौकी का हुआ नवीनीकरण, एसीपी ने किया उद्धाटन
सोहना। क्षेत्र में अपराध व अपराधियों का पूर्ण रूप से खात्मा हो, इसके लिए पुलिस सजग है और अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। उक्त बात सोहना के एसीपी मुकेश यादव ने बुधवार को कस्बे के फव्वारा चौक पर बनी पुलिस चौकी के नवीनीकरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपराधों पर लगाम कसने में नागरिकों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में नागरिकों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
फव्वारा चौक पर बनी पुलिस चौकी का नवीनीकरण करके बुधवार को उद्धाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसीपी मुकेश यादव ने पुलिस चाैकी का उद्घाटन करने के उपरांत कमरों, रसोई का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सोहना सिटी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, चौकी प्रभारी राजबीर सिंह, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, व्यापारी शिरोमणि जैन, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज बजरंगी, चंद्रमणि जैन व अशोक वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद