{"_id":"6960e470bf349edccf06e7db","slug":"citizen-facilitation-centres-will-be-set-up-in-all-wards-of-municipal-corporation-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76740-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम के सभी वार्ड में स्थापित किए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम के सभी वार्ड में स्थापित किए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र
विज्ञापन
नागरिकों को अपने ही वार्ड में मिलेंगी निगम सेवाएं, छह माह में पूरा होगा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नागरिकों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत निगम के सभी 36 वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य निगम से जुड़ी सेवाओं को वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध कराकर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सभी 36 वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र खोलने का छह माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिक अपने ही वार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स, पेयजल बिल सहित अन्य शुल्कों का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही निगम से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं शिकायत निवारण से जुड़ीं सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी।
मेयर ने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्रों की स्थापना से आमजन को नगर निगम कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनके समय व संसाधन दोनों की बचत होगी। वार्ड स्तर पर सेवाएं मिलने से पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। नागरिक सुविधा केंद्रों में प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाएगी ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल नगर निगम गुरुग्राम को नागरिक हितैषी, आधुनिक एवं सेवा केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।