फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's rally in Pataudi on March 22, demands of the area to be discussed

Gurugram News: 22 मार्च को पटौदी में मुख्यमंत्री की रैली, क्षेत्र की मांगों पर होगा मंथन

Tue, 03 Mar 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's rally in Pataudi on March 22, demands of the area to be discussed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। बिमला चौधरी ने पटौदी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 22 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री रैली की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नायब सिंह सैनी पटौदी की नई अनाज मंडी जाटौली में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

विधायक ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव मांगे, ताकि रैली के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुख मांगें रखी जा सकें। ग्रामीणों ने पटौदी को जिला बनाने, सी-बाईपास को गोलाकार बाईपास में बदलने, पहाड़ी गांव में ट्रॉमा सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज, गांवों में कम्युनिटी सेंटर और खेल स्टेडियम बनाने सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन


विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली से पहले वे विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सरपंचों और लोगों से विकास कार्यों की डिमांड लेंगी। रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed