{"_id":"641313c5572887af4a0136b5","slug":"chief-ministers-flying-squad-caught-foreign-and-e-cigarettes-worth-lakhs-of-rupees-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2493-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 20 लाख की ई-सिगरेट पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 20 लाख की ई-सिगरेट पकड़ी
विज्ञापन
व्यापार केंद्र में एक दुकान व गोदाम में छिपाकर रखी गईं थीं, भारत में हैं प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-43 व्यापार केंद्र में अवैध रूप से चल रही सिगरेट की दुकान और गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारकर भारी तादाद में विदेशी सिगरेट व ई-सिगरेट को बरामद किया है। बरामद हुए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये हैं,जबकि मौके से 2.4 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
ड्रग्स कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि व्यापार केंद्र में जैन सुपारी के नाम से चल रही दुकान और गोदाम पर भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट होने की सूचना मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा गया। यहां व्यापार केंद्र सुशांत लोक फेस-1 की दुकान नंबर 89 ग्राउंड फ्लोर पर जैन सुपारी नामक दुकान पर दुकान मालिक दिल्ली के खानपुर निवासी राजेश प्रतिबंधित ई- सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेचते हुए पाया गया। जिससे ई-सिगरेट बेचने संबंधित लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह दुकान 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ली है और वह पिछले 6 महीने से प्रतिबंधित विदेशी ई- सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेच रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हुए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये हैं, मौके से 2.4 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है । इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर विदेशी सिगरेट को बेचने का कारोबार किस स्तर तक यहां फैला हुआ है।