फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of Rs 99 thousand from a young man by posing as an SBI officer

Gurugram News: एसबीआई का अधिकारी बनकर युवक से 99 हजार की ठगी

Wed, 21 Aug 2024 04:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 99 thousand from a young man by posing as an SBI officer
लिंक भेजकर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बनकर युवक को कॉल कर साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल लिमिट ओपन होने पर चार्ज लगने की बात कहकर लिंक भेजकर ठगों ने उससे 99 हजार 40 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाना मानेसर में केस दर्ज करवाया है।


सेक्टर-84 निवासी मुकुंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की दोपहर को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वो एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर विभाग से सीनियर एग्जीक्यूटिव बात कर रहा है। उसने उन्हें बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन आपका ओपन है। इसे अगर आप बंद नहीं करेंगे तो आपको इसका चार्ज देना होगा। इसके साथ ही आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
विज्ञापन




इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड का एप ओपन करवाया। साथ ही व्हाट्सएप पर एक लिंक भी भेजा। इसमें बैंक का लोगो था। पीड़ित ने बताया कि उन्हें लगा कि ये मैसेज बैंक की तरफ से है। ऐसे में उन्होंने उस लिंक पर क्लिक भी कर दिया। इसके बाद ठग ने उनका मोबाइल हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड से कई बार में 99 हजार 40 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने इस मामले में अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed