फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chances of rain for three days, temperature will drop

Gurugram News: तीन दिन बारिश के आसार, लुढ़केगा तापमान

Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for three days, temperature will drop
बृहस्पतिवार को बादल छाने की वजह से चिलचिलाती धूप से मिली कुछ राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम।
जिले में बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान जहां 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री तक पहुंचा। इस दौरान हवा के साथ बादल भी छाए रहे, जिस वजह से लोगों ने चिलचिलाती धूप से राहत महसूस की।
बीते कुछ दिनों से अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंचा हुआ था, जिसके चलते लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। इससे हीट स्ट्रोक का भी खतरा बना हुआ था और इस वजह से अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को इससे राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पांच मई तक गर्मी के तेवर ढीले रहेंगे। इस दौरान जहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहेगा, वहीं 3, 4 व 5 मई को गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। 6 और 7 मई को हल्के बादल तो रहेंगे मगर पारा 40 डिग्री पार हो जाएगा यानी गर्मी के तेवर फिर तल्ख होने लगेंगे। आज भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed