{"_id":"65244c9bc77243d7c00ffc84","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-to-keep-an-eye-on-illegal-garbage-and-debris-dumping-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15986-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध रूप से कूड़ा और मलबा डंपिंग पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध रूप से कूड़ा और मलबा डंपिंग पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
लोगों ने सेक्टरों, सोसाइटियों और हरित पट्टियों में जमा कूड़े को हटाने की मांग कीफोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएमडीए अवैध रूप से कूड़ा और मलबा डंपिंग पर नजर रखने के लिए 62 सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। ये सीसीटीवी कूड़ा संग्रह केंद्रों और बंधवाड़ी लैंडफिल साइट आदि जगहों पर लगेंगे। ताकि कोई अनधिकृत डंपिंग नहीं कर सके। वर्तमान में शहर के सेक्टरों, सोसाइटियों, हरित पट्टियों में बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है। नगर निगम के पास कूड़ा उठाने के लिए निजी एजेंसी है मगर लोगों की शिकायत के बावजूद कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। पिछले दो महीने से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। अभी तक कई सेक्टरों और सोसाइटियों के लोगों ने फोटो और वीडियो के साथ कूड़ा उठाने की गुजारिश की है। लोग अधिकारियों से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि यहां से कूड़ा नहीं उठाया गया।
सेक्टर 45, मालिबू टाउन, निरवाणा कंट्री, न्यू कॉलोनी, सेक्टर 31, ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर 23ए, सेक्टर 46, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर 51, डीएलएफ फेज -2 आरडी सिटी, सेक्टर 51, सेक्टर 21, वजीराबाद, स्टारवुड सेक्टर 50 आदि के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने इलाके में जमा कूड़े को हटवाने और व्यवस्था सामान्य बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 को लागू करने का कार्य अच्छा है मगर इसके पहले निगम को विभिन्न इलाकों में जमा कूड़ा हटवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
-- --
इन जगहों पर लगने हैं 70 सीसीटीवी
जीएमडीए बंधवाड़ी और कूड़ा संग्रह केंद्रों में पहले चरण में 20 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी में है। इनमें डूंडाहेड़ा, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता मंदिर, रोशनपुरा सब्जी मंडी, सेक्टर 37, खांडसा, बेरी वाला बाग, कोर्ट पार्किंग के सामने, प्रेमपुरी झाड़सा, नाहरपुर , चकरपुर, वजीराबाद, कन्हई और सेक्टर 70 का इलाका शामिल हैं। इन कैमरों को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया जाएगा। वहां बैठे अधिकारी ये देख सकेंगे कि कूड़ा कितना आ रहा है। निगम द्वारा अधिकृत वेंडर के अलावा कोई और वहां कूड़ा डंप तो नहीं कर रहा। बंधवाड़ी पहुंचने पर कूड़े का वजन बढ़ जाता है। इसकी भी जांच इसमें होगी। इस केंद्रों पर केवल निगम द्वारा तय किए गए वेंडर ही कूड़ा डाल सकते हैं। इन केंद्रों में निर्माण और विध्वंस का मलबा, बागवानी का कचरा, मेडिकल वेस्ट आदि नहीं डाला जा सकता है। सर्विलांस के लिए लगे कैमरों से इस पर भी नजर रखी जानी है। यह प्रोजेक्ट पहले नगर निगम पूरा करने वाला था मगर अब इसे जीएमडीए को दे दिया गया है।