फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against 20 people for assault and robbery with shopkeeper

Gurugram News: दुकानदार के साथ मारपीट व लूटपाट के आरोप में 20 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 20 people for assault and robbery with shopkeeper
पुन्हाना। बिछोर गांव में कहासुनी को लेकर एक दुकानदार पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से 27 हजार रुपये लूट लिए। बिछोर पुलिस ने दुकानदार मालिक सरफराज की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के नई चौक पर मनी ट्रांसफर व बिजली के उपकरणों की दुकान है। रविवार की शाम दुकान से घर खाना खाने के लिए चला गया। इस बीच दुकान पर काम करने वाला गांव का रफीक मौजूद था। इस दौरान गांव के ही यूनुस ,आबिद, इरफान अपने परिजनों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर दुकान पर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और पैसे लूट लिए। घायल को पुन्हाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed