फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed on court order in fraud case

धोखाधड़ी के मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed on court order in fraud case
गुरुग्राम। मकान खरीदने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और ठगी करने के एक मामले में अदालत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-15ए की रहने वाली बाला देवी अब गुरुग्राम के सेक्टर-12 में रहती हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-56 में रहने वाले प्रवीन कुमार, हंसराज कसाना और ईश्वर ने 2018 में 325 गज का मकान दिखाया। 1.27 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। 12.70 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। बाद में और भुगतान भी किया गया। इसके बाद जब प्लॉट के असल दस्तावेज मांगे तो बहाना बनाकर टाल दिया। जनवरी 2019 में बैंक से ऋण स्वीकृत हो गया, लेकिन असल दस्तावेज नहीं मिलने के चलते होम लोन की स्वीकृति का पत्र नहीं दिया गया। आरोपी की ओर से कहा गया कि असल दस्तावेज गुम हो गए हैं। इसके बाद बाला देवी ने रजिस्ट्रार ऑफिस से असल दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि मकान आरोपी के नाम है ही नहीं। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed