{"_id":"67a3c08ee9c8df0aab0a9c6c","slug":"car-rider-kidnapped-at-gunpoint-ransom-demanded-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100970-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हथियारों के बल पर कार सवार को किया अगवा, मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हथियारों के बल पर कार सवार को किया अगवा, मांगी फिरौती
विज्ञापन
पुलिस ने कराया मुक्त, पांच नामजद सहित दस आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। तावड़ू रोड पर गांव पल्ला हॉस्टल के पास कैंपर, थार और बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार को हथियार के बल पर अगवा कर लिया।आरोप है मारपीट कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया। नूंह सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पांच नामजद आरोपियों सहित दस अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सीलखो गांव के रहने वाले जाकिर ने बताया कि एक फरवरी को वह दो साथियों के साथ कार से नूहं के लिए निकले थे। ग्यारह बजे के करीब गांव पल्ला सीमा में हॉस्टल के पास उनकी कार के सामने अचानक एक कैंपर गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से पांच-छह व्यक्ति-लाठी डंडे आदि हथियार लेकर उतरे। उन लोगों ने रास्ता रोककर हथियार के बल पर मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान एक थार गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मारपीट की, और उन्हें जबरन उठाकर ले गए। जाकिर के मुताबिक, पांच हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया। सभी पल्ला गांव के रहने वाले थे। वहां से अवैध हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए एक फार्म हाउस में ले गए। जहां पर कपड़े उतरवा दिए। फिर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। एक युवक ने सिर पर हथियार तान छोटे भाई को फोन करवाकर पांच लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अपहरण करवाने में उनके ही गांव के भी कई लोगों का षड्यंत्र था। साथी ताहिर ने अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी तो उन्हें छुड़ाया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि नूंह सदर थाना प्रभारी ने आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगानी पड़ी। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि इस पूरे मामले में पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है। मुकदमा दर्ज करने से पहले कुछ लोगों से पूछताछ जरूर की गई थी। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर आरिफ, वसीम, आसिफ, नफीस और याहया सहित 10 अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नूंह के एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।