{"_id":"6ab96b41c5daea60140c5727","slug":"car-hits-divider-after-maternal-uncle-dozes-off-nephew-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102496-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मामा को झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराई, भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मामा को झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराई, भांजे की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-21 मार्केट के पास हादसा, आइसक्रीम खाकर वापस आ रहे थे दोनों
3 वर्ष का था मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-21 मार्केट के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों आइसक्रीम खाकर घर वापस आ रहे थे।
बिहार के जिले शिवहर के निवासी सद्दाम खान परिवार के साथ मोलाहेड़ा में किराये के मकान में रहते हैं। उनके साले सरफराज खान भी उनके साथ रहते हैं और गुरुग्राम में टैक्सी चलाते हैं। शनिवार रात करीब ढाई बजे सरफराज काम से घर लौटे थे। उस समय सद्दाम का तीन वर्षीय बेटा चांद बाबू जाग रहा था। बच्चे ने मामा से आइसक्रीम खाने की जिद की। इसके बाद सरफराज उसे कार से सेक्टर-22 की ओर आइसक्रीम खिलाने ले गए। आइसक्रीम खिलाने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-21 मार्केट के पास सरफराज को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।