फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car broke down on highway, police reached out to tow truck mechanic

Gurugram News: हाईवे पर कार हुई खराब, पुलिस ने टो कर मैकेनिक तक पहुंचाया

Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Car broke down on highway, police reached out to tow truck mechanic
जींद से फरीदाबाद जा रहा था परिवार, सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की सहायता से 27 सितंबर की देर रात एक परिवार सुरक्षित घर पहुंच गया। जींद से फरीदाबाद जा रहे परिवार की कार तकनीकी कारणों से फर्रुखनगर टोल के पास खराब हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वाहन को नजदीकी मैकेनिक के पास टो कर पहुंचाया। कार ठीक होने के बाद परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया। कार्रवाई से हाईवे पर फंसे एक परिवार को सुरक्षित मदद मिली है। ईआरवी-256 की टीम ने फर्रुखनगर टोल के पास खराब वाहन के साथ फंसे परिवार को सहायता दी। यह घटना रविवार 27 सितंबर की रात को हुई।

सफेद रंग की कार सवार परिवार जींद से फरीदाबाद जा रहा था। फर्रुखनगर टोल के पास अचानक वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण कार सड़क पर ही रुक गई। परिवार ने सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ईआरवी-256 की पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने खराब वाहन को सुरक्षित तरीके से टो करते हुए नजदीकी मैकेनिक की दुकान तक पहुंचाया। वहां वाहन की मरम्मत कराई गई। परिवार ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध
पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे प्रतिबद्ध है। यह घटना पुलिस की संवेदनशीलता का एक उदाहरण है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस का लक्ष्य नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed