फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Captured the shop and asked for a ransom of 10 lakhs

Gurugram News: दुकान पर कब्जा करके मांगी 10 लाख की फिरौती

Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Captured the shop and asked for a ransom of 10 lakhs
मालिक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने व अपना ताला लगाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने व मालिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक जयभगवान निवासी बहोड़ाकलां ने कहा कि उसने करीब छह माह पहले एक प्रॉपर्टी दिनेश उर्फ दीनू से खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री उसकी पत्नी पूजा के नाम है। जहां दो दुकानें भी बनी हुई हैं और बिजली का कनेक्शन लगाया हुआ है। उसने अपनी खरीद की हुई जमीन पर चारों तरफ बाउंड्री बना कर गेट लगा रखा है। इस प्रॉपर्टी में से एक दुकान पिछले दो महीने से आरजीवाई इंटरप्राइजेज अभिषेक को किराए पर दे रखी है।
विज्ञापन

विगत 30 अप्रैल को अभिषेक ने उसे फोन से सूचना दी कि मनोज उर्फ औलिया, हंसू, योगेश व दो तीन अन्य ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से काफी सामान चोरी कर लिया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो वे आरोपी भी वहीं पर थे। जब उसने चोरी किए जाने की बात आरोपियों से की तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हंसराज उर्फ हंसू व औलिया उसकी दुकान पर आकर दुकान का ताला खोलने की एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहीं धमकी दी कि यदि वह दुकान पर गया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। मनोज उर्फ औलिया आपराधिक प्रवृति का है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed