फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign to catch stray animals starts today

Gurugram News: घुमंतू पशुओं को पकड़ने के लिए आज से अभियान शुरू

Thu, 31 Jul 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Campaign to catch stray animals starts today
लावारिस व बेसहारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने राज्य सरकार के निर्देशों के तहत लावारिस व बेसहारा पशु प्रबंधन के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान एक से 31 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ रही लावारिस व बेसहारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित कर नागरिकों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और स्वच्छता को सुनिश्चित करना है।



इस कार्य में स्थानीय पुलिस, एनिमल कैचर्स और स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। हर कार्रवाई का फोटो और जियो-टैग्ड रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संकलित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।नगर निगम की ओर से मुनादी और सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले में न छोड़ने की सख्त चेतावनी दी जा रही है। यदि कोई पशुपालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना, चालान, पशु जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




संयुक्त आयुक्त (एसबीएस) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बुधवार को गोशालाओं का निरीक्षण किया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed