{"_id":"5f74c4458ebc3e9bd406063b","slug":"call-centre-employee-murder-case-two-arrested-gurgaon-news-noi539637485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर कर्मी की हत्या करने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल सेंटर कर्मी की हत्या करने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
गुरुग्राम। झाड़सा चौक के पास एक्सप्रेसवे पर 14 सितंबर की रात को कॉल सेंटर कर्मी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुपौल बिहार निवासी अताउल्ला खान उर्फ तोतला और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के गांव रोसन निवासी प्रियांशु उर्फ सचिन उर्फ मोटा के रूप में हुई। मामूली कहासुनी के बाद हत्या करने की बात सामने आई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर की रात घटनास्थल पर पंकज (कॉल सेंटर कर्मी) और अजय को बाइक को धक्का लगाते देखा। उन्होंने इस पर दोनों से बाइक को धक्का लगाने का कारण पूछा और इसी बात पर उनका पंकज के साथ झगड़ा हो गया। गुस्से में उन्होंने मारपीट करते हुए पास ही पड़ी ईंट उठाकर पंकज की छाती पर मार दी, जिसमें वह बेहोश हो गया। वारदात के बाद वह मौके से भाग गए थे। महेंद्रगढ़ के कनीना निवासी अजय ने बताया था कि जाते हुए आरोपी उनकी बाइक की चाबी भी साथ ले गए थे। घटना में घायल पंकज को वह तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले गया, लेकिन इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीत पाल ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ में आरोपी अताउल्ला खान ने बताया कि उसने पंकज की छाती पर ईंट मारी थी। निशानदेही के दौरान पुलिस ने पंकज का फोन भी घटनास्थल से बरामद किया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने यहां से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसने बताया कि वह पंकज को अधमरा हालत में छोड़ गए थे। अगले दिन समाचार के जरिए उन्हें पंकज की मौत होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह छिपते फिर रहे थे।