फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Business activities were going on in residential area, case filed against 100

Gurugram News: आवासीय क्षेत्र में चल रही थीं व्यवसायिक गतिविधियां, 100 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Business activities were going on in residential area, case filed against 100
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने की कार्रवाई, पिछले कई दिनों से किया जा रहा था सर्वे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने आवासीय सोसाइटी और क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने पर अलग-अलग मामलों में सौ भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिए गए हैं।



जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने के संबंध में पिछले कई दिनों से लगातार सर्वे का काम कर रहा है। विभाग ने डीएलएफ फेस- वन, फेस- टू, फेस -3, सुशांत लोक, मलिबु टाउन, वाटिका आदि क्षेत्र में सर्वे का काम किया।
विज्ञापन


इस दौरान काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आए जिसमें आवास वाले भूखंड में अलग-अलग प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। इन सभी को सूचीबद्ध किया और इन सब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन सब भूखंड स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इन भूखंडों पर प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय, सैलून, बुटीक, क्लीनिक, प्रोविजन स्टोर आदि संचालित किए जा रहे थे।




डीटीपी प्रवर्तन के मुकदमे को अलग से थाना निर्धारित किया



गुरुग्राम। डीटीपी प्रवर्तन द्वारा आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां और अन्य ऐसे ही प्रकार के मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अब दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम थाना निर्धारित किया गया है। इस तरह ऐसे मामलों के लिए अलग से थाना निर्धारित हो जाने से कार्यवाही होने में सुगमता होगी और मामले को निस्तारण करने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।




बयान





आवास के क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने के संबंध में लगातार शिकायत आ रही थी। इस मामले में पीड़ित लोगों ने मुख्यमंत्री विंडो पर भी शिकायत की। विभाग ऐसे मामलों में सर्वे का काम कर रहा है। आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।



- मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed