फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Burnt the effigy of Pakistan government and raised slogans

Gurugram News: पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of Pakistan government and raised slogans
आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में जाटौली स्थित खंडेवला मोड पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमसिंह चौहान के नेतृत्व में जाटौली स्थित सामुदायिक केंद्र के बाहर काफी संख्या में पूर्व सैनिक सहित गणमान्य लोग इकट्ठा हुए। अनंतनाग के गडूल जंगल में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुठभेड़ में देश के लिए शहादत देने वाले पानीपत निवासी मेजर आशीष धौंचक, मोहाली निवासी कर्नल मनप्रीत सिंह,जम्मू-कश्मीर के पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट व राजौरी नारला इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए राइफल मैन रवि कुमार के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। लोगों ने शहीदों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन्हें देश हमेशा याद रखेगा। लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि ये जो आतंकवाद की समस्या है। उसे हमेशा के लिए जड़ से मिटा दें। अगर आतंकवाद पर काबू नहीं पाया गया तो देश को और भारी क्षति होगी। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की बदौलत ही हम सब चैन की नींद सोते हैं। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम सिंह चौहान, विश्व हिन्दू परिषद मानेसर के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, जनक सिंह, सतपाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, किशोर सिंह, यशबीर बुगड, जयभगवान, रवि चौहान,अशोक चौहान,वीरेन्द्र नम्बरदार,भारत भूषण शर्मा, संजय,मांगेराम,जयसिंह,राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed