फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer runs on four illegal colonies and structures

Gurugram News: चार अवैध कॉलोनियों और ढांचों पर चला बुलडोजर

Thu, 30 Jan 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on four illegal colonies and structures
15 दुकानों को भी ढहाया, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। राठीवास और तावडू राजस्व क्षेत्र में बुधवार को चार अवैध कॉलोनियों और ढांचों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही 15 अवैध दुकानों को भी ढहाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। जिला नगर योजना अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीनेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई से पहले कई बार दुकान मालिकों को नोटिस भी दिया गया था। लेकिन, अवैध निर्माण करने वालों और दुकान मालिकों ने नोटिस को नजर अंदाज किया।
जिला नगर योजना अधिकारी की टीम सबसे पहले तावडू राजस्व क्षेत्र में पहुंची। टीम की ओर से क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल वाली एक अनधिकृत कॉलोनी में बनी मिट्टी की सड़क एवं डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क, दीवारें तथा दो अनधिकृत व्यावसायिक दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में निर्माण की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में बनी मिट्टी की सड़क ध्वस्त की गई। इसके बाद गांव राठीवास में एक अनधिकृत कॉलोनी में बनी मिट्टी की सड़क नेटवर्क और डीपीसी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं, तावडू ग्रामीण में भी एक अनधिकृत कॉलोनी व मिट्टी की सड़क नेटवर्क, डीपीसी को ध्वस्त किया गया। जबकि इसी प्रकार गांव चुंधिका में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। उन्होंने बताया कि इधर तीस मीटर के दायरे में अवैध रूप से हरित क्षेत्र में 15 अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था। अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई से पहले कई बार दुकान मालिकों को नोटिस भी दिया गया, लेकिन दुकान मालिकों की ओर से नोटिस को नजर अंदाज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उनसे आह्वान किया गया कि किसी भी क्षेत्र में निवेश और निर्माण करने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग से जानकारी अवश्य लें। किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण में निवेश न करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed