फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder to pay interest to NRI woman for delayed possession of flat.

Gurugram News: एनआरआई महिला को फ्लैट का देरी से पजेशन देने पर बिल्डर देगा ब्याज

Sun, 20 Sep 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Builder to pay interest to NRI woman for delayed possession of flat.
- सेक्टर-37सी स्थित द स्फेरा में 2013 में हुआ था करार, 2024 में मिला पजेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एनआरआई महिला को फ्लैट का पजेशन तय समय से सात साल से अधिक देरी से देने पर इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स बिल्डर को ब्याज देना होगा। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) गुरुग्राम के चेयरमैन अरुण कुमार ने मामले में बिल्डर को खरीदार से ली गई राशि पर 10.80 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का आदेश दिया है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहीं सिमंती सिंह राय खन्ना ने अथॉरिटी में दायर याचिका में बताया कि उन्होंने सेक्टर-37सी स्थित द स्फेरा में 2011 में फ्लैट बुक किया था। इसके बाद बिल्डर के साथ 2013 में 75.19 लाख रुपये में करार हुआ। कंपनी ने नौ फरवरी 2017 तक फ्लैट का पजेशन देने का आश्वासन दिया था। खरीदार के अनुसार वह बिल्डर को 93.93 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी थीं। इसके बावजूद उन्हें फ्लैट का पजेशन 17 जुलाई 2024 को दिया गया।
विज्ञापन

अथॉरिटी ने आदेश में कहा कि खरीदार ने तय राशि का 100 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद बिल्डर की ओर से कब्जा देने में सात साल से अधिक की अनुचित देरी हुई। इसलिए बिल्डर ब्याज देने के लिए उत्तरदायी है। आदेश के अनुसार बिल्डर को खरीदार से ली गई राशि पर 10.80 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देना होगा। यह ब्याज नौ फरवरी 2017 से 17 सितंबर 2024 तक की देरी की अवधि के लिए देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed