फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bouncers beat the girl and fiance who went to the club

बाउंसरों की दबंगई: क्लब गई लड़की और मंगेतर के साथ की मारपीट, घसीटते हुए सड़क पर पटका; जान से मारने की दी धमकी

Tue, 10 Jan 2023 09:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jan 2023 09:19 PM IST
सार

पीड़िता का आरोपी है कि वह दिल्ली निवासी मंगेतर चेतन टोकस के साथ रविवार रात सेक्टर-29 के स्ट्राइकर क्लब में गई थी। रात करीब दो बजे बिल का भुगतान करने के बाद बाहर निकलने लगे तो क्लब का बाउंसर चेतन से हाथापाई करने लगा। उसे बचाने लिए वह आगे आई तो क्लब की महिला बाउंसर ने उसकी भी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
bouncers beat the girl and fiance who went to the club
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित एक क्लब में युवती और मंगेतर की बाउंसरों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्हें घसीटते हुए क्लब के बाहर रोड पर पटक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बाउंसर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस क्लब का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर की अंजली ने कहा कि वह दिल्ली निवासी मंगेतर चेतन टोकस के साथ रविवार रात सेक्टर-29 के स्ट्राइकर क्लब में गई थी। रात करीब दो बजे बिल का भुगतान करने के बाद बाहर निकलने लगे तो क्लब का बाउंसर चेतन से हाथापाई करने लगा। उसे बचाने लिए वह आगे आई तो क्लब की महिला बाउंसर ने उसकी भी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

दोनों को बुरी तरह पीटते हुए क्लब के बाहर सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने अजनबी के फोन से कॉल कर पुलिस को बुलाया। जांच अधिकारी का कहना है शिकायत के बाद पुलिस मेडिकल के लिए अंजली व चेतन को लेकर सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल पहुंची। दोनों को चोटें आई हैं, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - डाॅ. कविता, एसपी ईस्ट, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed