फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bloody conflict between two groups of Kanwadis, three serious

Gurugram News: कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर

Sat, 03 Aug 2024 03:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two groups of Kanwadis, three serious
एक गुट ने घर में घुसकर किया हमला, कई गाड़िया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुग्राम के सेक्टर-12 में जलाभिषेक करने के बाद डीजे कंपटीशन को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े के दौरान लाठी-डंडे, सरिये व तलवार से हमला करने के अलावा कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले में पांच युवक घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-12 प्रेम नगर के दो गुट 27 जुलाई को कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए गए थे। इसमें एक झुग्गी का गुट है और एक सेक्टर-12 में रहने वाले लोगों का। सेक्टर-12 निवासी दीपक ने बताया कि 27 जुलाई को दोनों गुट कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार जाने लगे तो झुग्गी वाले गुट ने उनके गुट से तेज संगीत का कंपटीशन करने की बात कही। जब दीपक के गुट ने इसके लिए मना किया तो उन्होंने झगड़ा किया। उस समय विवाद सुलझ गया। आरोप है कि झुग्गी वाले गुट के लोगों ने धमकी दी थी कि कांवड़ लाने के बाद वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन



जलाभिषेक के बाद घर में घुसकर किया हमला
दोनों गुट शुक्रवार सुबह वापस आए और प्रेम नगर चौक स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया। सेक्टर-12 निवासी गुट के लोग अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान झुग्गियों में रहने वाले कांवड़ियों के गुट के एक दर्जन से ज्यादा लोग लाठी-डंडे और तलवार लेकर सेक्टर-12 में बने एक मकान में घुस गए और दूसरे गुट के लोगों से मारपीट की। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। लोगों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद आरोपितों ने बाहर खड़ी स्कार्पियो और टाटा 407 गाड़ी को भी पत्थरों व लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जब पूछताछ के बाद आरोपितों को काबू करने की कोशिश की तो झुग्गी की महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं सेक्टर-12 चौक पर आ गई और जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल ने महिलाओं को वहां से हटा दिया गया। फिलहाल यहां भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है और स्थिति शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
वहीं यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। कैमरे की फुटेज में एक-दूसरे को लाठियों व सरियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ करते भी नजर आ रहे हैं।



मामले में डीसीपी वेस्ट करण गोयल का कहना है कि जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों के दो गुटों में झगड़े की बात सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed