फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP's hand in Delhi violence

दिल्ली हिंसा में भाजपा का हाथ

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's hand in Delhi violence
गुरुग्राम। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने सीधे सीधे आरोप लगाया है कि दिल्ली हिंसा में भाजपा का हाथ रहा है। भाजपा के इशारे पर ही किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए यह हिंसा कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च तो 11 बजे से निकलना था। इससे पहले भाजपा के गुंडों ने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में प्रवेश कर तांडव किया। जिससे कि किसान आंदोलन को बदनाम किया जा सके। इसके अलावा सभी किसान नेताओं पर कई दर्जन मुकदमे भी लगा दिए हैं। जिससे कि किसान दबाव में आकर समझौता कर लें।
विज्ञापन

गुरुग्राम में धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चढूनी ने सीधे तौर पर कहा कि इस षडयंत्र के चलते किसानों का आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि मजबूती मिल रही है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कृषि कानून रद्द होने तक किसानों का यह आंदोलन जारी रहेगा। हम पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन और कई किसानों के गुमशुदा होने पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उन्हीं के लिए कृषि कानूनों में बदलाव किया है और यह तीन काले कानून बनाए हैं। हम इन कानूनों का विरोध तब तक करेंगे, जब तक सरकार इनको वापस नहीं ले लेती। उन्होंने कहा कि अब तक जो वार्ता हुईं हैं, उनका कोई नतीजा नहीं निकला है। हम सभी किसानों की एक ही मांग है कि जब किसान इन कानूनों को नहीं चाहते हैं तो सरकार हम पर क्यों थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed