फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'BJP government is developing the country and the state, Congress is a victim of mutual division'

देश व प्रदेश का विकास कर रही भाजपा सरकार, कांग्रेस आपसी फूट की शिकार : मूलचंद शर्मा

Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
'BJP government is developing the country and the state, Congress is a victim of mutual division'
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में पैशियो क्लब साउथ सिटी 2 में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में मनोहर सरकार किसान, मजदूर, गरीब और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस आपसी फूट की शिकार है। भूपेंद्र हुड्डा तो खुद अपनी कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं करवा पाए वह क्या किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कृष्ण लाल पंवार ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए जनहित एवं विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-धन खाते खोलना, उज्वला योजना, देशभर में शौचालय बनाना, गरीबों के लिए पक्के मकान बनाना, कोरोना काल में युद्ध स्तर पर कार्य कर लोगों की जान बचाने समेत केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश सरकार के द्वारा अब तक किए विकास कार्यों की कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने साबित किया कि सरकारी नौकरी भाई भतीजावाद पर नहीं, योग्यता पर दी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने दिया 1100 करोड़ का राहत पैकेज :
परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान 2020 में गरीबों की मदद के लिए 1100 करोड़ का राहत पैकेज दिया। इनेलो अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है संगठनात्मक चर्चा एवं आगामी कार्यक्रम गतिविधियों पर गुरुग्राम के प्रभारी विधायक दीपक मंगला का संबोधन रहा। बैठक में जिले के सभी 15 मंडल अध्यक्षों ने मंडलों में अभी तक किए संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यों पर अपना- अपना पक्ष रखा। बैठक में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, मेयर मधु आजाद, कार्यक्रम संयोजक राकेश यादव, पार्षद कुलदीप यादव, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed