फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike riders beat up hotel owner after holding him hostage in car, looted his chain

Gurugram News: होटल संचालक को कार में बंधक बनाकर बाइक सवारों ने पीटा, लूटी चेन

Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up hotel owner after holding him hostage in car, looted his chain
बाइक आगे लगाकर कार रुकवाई, कार में बंधक आधे घंटे तक घुमाते रहे, लूट के बाद होटल छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लबगढ़। सेक्टर-75 से सेक्टर-85 जा रहे होटल संचालक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसी की कार में बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाश संचालक को कार में आधे घंटे तक घुमाते रहे। बाद में आरोपियों ने वापस उसको होटल पर छोड़ दिया। बाइक सवारों ने उनसे सोने की चेन और सोने का कड़ा लूट लिया। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-85 में निवासी भारत अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-75 से अपने घर सेक्टर-85 की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बाइक सवारों ने उनको कार से निकालकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने उनके सिर पर पीछे से डंडा मारा। इसके बाद दो युवक भारत को उसकी ही कार में बैठाकर पलवल की ओर चल दिए। तीसरा युवक बाइक लेकर पीछे चलने लगा। इस दौरान कार में मौजूद दोनों बदमाश उनसे मारपीट करते रहे। बदमाशों ने उनका सोने का कड़ा और सोने की चेन भी लूट ली। लगभग आधे घंटे तक रास्ते में घुमाने के बाद रेस्टोरेंट संचालक को वापस सेक्टर-85 छोड़ गए। जाते समय बदमाशों ने किसी को वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि बदमाश भारत से रुपये देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम लगी हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहे के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed