फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider stream in case of hitting woman

Gurugram News: महिला को टक्कर मारने के मामले में बाइक सवार धरा

Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider stream in case of hitting woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बजघेड़ा गांव निवासी राजेश राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

24 सितंबर को थाना बजघेड़ा पुलिस को पीजीआईएमएस रोहतक से सूचना मिली कि सड़क हादसे में लिखिया महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-113 स्थित सम्राट वर्ल्ड कंपनी में साफ-सफाई का काम करने जा रहा था। दोनों जब द्वारका एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल चालक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बजघेड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed