{"_id":"661591dc0d3de094ca067fd7","slug":"bike-rider-snatches-mobile-from-pilot-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28790-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पायलट से बाइक सवार ने मोबाइल झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पायलट से बाइक सवार ने मोबाइल झपटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक एयर इंडिया के पायलट से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पायलट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद अर्शी ने कहा कि वह एयर इंडिया में पायलट है। वह कंपनी के काम से गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित होटल रेडिसन में ठहरे हुए थे। रात्रि करीब 8.50 बजे खाना खाने के बाद वे घूमने के लिए उद्योग विहार फेज-3 की ओर पैदल निकले थे। इस बीच वे फोन पर बात करने लगे। अचानक एक बाइक तेजी से उनके पास से गुजरी और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया। दोनों ही युवक हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।