फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhabhi accused of forcing minor to marry and assaulting her

नाबालिग देवर के लिए पागल भाभी: जबरदस्ती करना चाहती... मर जाने की देती धमकी; जन्नती ने सुनाया 15 मई का वाकया

Tue, 20 May 2025 07:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 May 2025 07:38 PM IST
सार

परिवार में तनाव और डर का माहौल है। परिजन की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bhabhi accused of forcing minor to marry and assaulting her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू के सदर थाने में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी नाबालिग देवर के पीछे पागल है। जन्नती पत्नी साहून, निवासी गांव शिकारपुर, तहसील तावडू, जिला नूंह ने अपनी भाभी सबीला और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने सबीला, उनके भाई सहरुउद्दीन, शहाबुद्दीन और मकसूदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, जिले के ही फिरोजपुर झिरका में 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

जन्नती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भाभी सबीला अपने पति सहरुउद्दीन को छोड़कर जन्नती के नाबालिग छोटे भाई, जिसकी उम्र 17 वर्ष है, के साथ जबरदस्ती निकाह करना चाहती है। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता है। जन्नती ने आरोप लगाया कि सबीला आत्महत्या की धमकी देकर परिवार पर दबाव बनाती है और विवाद को बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, गत 15 मई को सबीला ने पूरे परिवार को बुलाकर घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान सबीला ने जन्नती के दाहिने हाथ को दांतों से चबा लिया। मारपीट में सबीला के परिजन शहाबुद्दीन और मकसूदन भी शामिल थे। इस घटना से परिवार में तनाव और डर का माहौल है। जन्नती की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- कौन है यूट्यूबर ज्योति?: देश से गद्दारी करने का लगा है आरोप, पढ़ें कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? भेजती थी सूचनाएं

विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका में 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण
फिरोजपुर झिरका के खंड के गांव में मदरसे में सफाई करने वाली बाल्मिक समाज की 17 वर्षीय नाबालिक बच्ची को जबरन अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के पिता ने इस बाबत एक शिकायत स्थानीय सदर थाना पुलिस में देकर अपहरण करने वाले गांव के ही दो युवकों के खिलाफ शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रबंधक का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद करने के साथ-साथ आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम रवाना हो गई है।

पुलिस को दी शिकायत बच्चों के पिता मुकेश ने बताया कि वह गांव के ही मदरसे में चपरासी का कार्य करता है। लेकिन सोमवार के दिन वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था, तो उसकी स्थान पर उसकी बेटी उम्र 17 वर्ष दूसरी बेटी उम्र 14 वर्ष उसका बेटा उम्र 12 वर्ष कार्य के लिए गए हुए थे। जैसे ही उसकी बड़ी बेटी ने सफाई किेए हुए कूड़े को बाहर डाला वैसे ही घात लगा कर बैठे दो युवकों ने उसकी बेटी को जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया।

जैसे ही शोर की आवाज आई वैसे ही दूसरी बेटी और उसका भाई वहां पहुंच गए। लेकिन आरोपियों द्वारा दोनों की पिटाई की गई और बच्ची को अपने साथ जबरन अपहरण कर ले गए। पुलिस ने इस बाबत पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- एक गलती और लगा लाशों का ढेर: आशीष बार-बार चालक से कहता रहा एक ही बात, मान जाता ये बात तो न जलतीं पांच चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed