{"_id":"5ffaf5478ebc3e32e557c54e","slug":"battery-theft-from-atm-in-broad-daylight-case-registered-gurgaon-news-noi559008266","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बैंक एटीएम से बैट्री चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बैंक एटीएम से बैट्री चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के बीचोबीच व्यस्ततम क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के एटीएम से दिनदहाड़े बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि पुलिस पोस्ट से करीब 100 कदमों की दूरी पर हुई वारदात के समय बैंक में पूरा स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन वे इस वारदात से बेखबर रहे। बैंक के चपरासी ने जब एटीएम के कमरे का दरवाजा खुला देखा तो इस वारदात के बारे में मालूम हुआ। यहां छह बैटरी गायब मिलने पर पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज कराया गया है।
गुरुद्वारा रोड स्थित सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर को चपरासी ने उन्हें बताया कि एटीएम के पीछे की तरफ बना हुआ कमरा खुला हुआ है। जांच करने पर पाया कि यूपीएस की छह बैटरी गायब हैं। इस पर उन्होंने एटीएम के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति आया जिसने दरवाजा तोड़कर बैटरी ले गया है। यह व्यक्ति अपने साथ एक बैग भी लाया था। कई चक्कर लगाकर यह सभी बैटरी ले जाई गई हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया।
हैरत की बात यह है कि बैंक से महज 100 कदमों की दूरी पर पुलिस पोस्ट बनी हुई है। इतना ही नहीं जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त बैंक में पूरा स्टाफ होने के बावजूद भी किसी को भी इसकी भनक नहीं लग पाई। ऐसे में स्पष्ट हो रहा है कि बैंक कर्मचारी भी बैंक संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक नहीं हैं। वहीं, पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।