फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Banks, markets and government offices opened, life started coming back on track

Gurugram News: बैंक, बाजार और सरकारी दफ्तर खुले, पटरी पर लौटने लगा जनजीवन

Mon, 07 Aug 2023 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 07 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banks, markets and government offices opened, life started coming back on track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सात दिन से हिंसा का दर्द झेल रहे नूंह में अब सब कुछ सामान्य होने लगा है। सोमवार को बैंक बाजार व सरकारी दफ्तर खुलने से एक बार फिर लोगों का जनजीवन पटरी पर लौटता हुआ नजर आया। जैसे ही बाजार व बैंक आदि में दोनों संप्रदाय के लोग एक दूसरे से मिले तो उनके चेहरों पर वही पुरानी चमक को लौट आई। इतना ही नहीं लोग आपस में यह कहने से भी नजर आए कि भाई हमें यहीं रहना है, लेकिन वक्त और कुछ लोग खराब थे, जिन्होंने इस भाईचारे को खराब करने की नापाक कोशिश की। नूंह में सोमवार को कर्फ्यू में दी गई चार घंटे की ढील के दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपने रोजमर्रा के काम निपटाए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने क्षेत्र में उतरकर हालात का जायजा लिया। सभी समुदाय के लोग शांति व सद्भाव के साथ सहयोग करते हुए शांति बहाली में जुटे रहे। किसी भी तरह की अफवाहों पर अब लोग पूरी तरह से सजग दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न बाजारों में नागरिकों ने अपने जरूरी सामान खरीदे।


बैंकों में सामान्य तरीके से हुआ लेन-देन
कर्फ्यू में ढील के दौरान जिला में आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैंक व एटीएम खुले रहे। इस दौरान बैंकों में सभी कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद रहे। बैंकों से संबंधित सभी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रही। सुबह 11 से 3 तक सामान्य तरीके से नकद लेनदेन का काम रहा। इस संबंध में किसी भी बैंक शाखा में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। सामान्य दिनों की तरह कर्फ्यू ढील की अवधि में निर्धारित सेवाएं जारी रही। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर जसवंत यादव ने बताया प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार बैंकों को खोला गया। आम नागरिक बैंकों में आकर अपना लेनदेन कर रहे हैं। शहर में एटीएम भी खोले गए हैं।
विज्ञापन



सब्जी मंडियों में भी सामान्य रहा व्यापार
जिला की सभी सब्जी मंडियों में कर्फ्यू ढील की अवधि में कामकाज पूरी तरह से सामान्य रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिक भी मंडियों में अपने घरेलू जरूरी सामान खरीदते दिखे। मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को सामान्य दिनों की तरह कामकाज मिलने लगा। हर जगह नागरिक अपने-अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकारी कार्यालय भी खुले
जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में सामान्य रूप से कार्य हुए। नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। हालांकि लोग कुछ कम थे। अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में कामकाज निपटा रहे हैं। अगले दो-तीन दिन में सरकारी कार्यालयों में हालात सामान्य हो जाएंगे क्योंकि अभी कुछ लोग यहां आने में कतरा रहे हैं तो कुछ को अभी जानकारी नहीं है।




डीसी ने अधिकारियों को दिए स्टेशन पर मौजूद रहने के आदेश
डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने जिला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना पूर्व अनुमति के अपना स्टेशन ना छोड़े। सभी के लिए अपना स्टेशन मेंटेन रखना जरूरी है। अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर इन आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed