{"_id":"64cfd5b46f4213eca903572e","slug":"banks-and-atms-will-open-from-today-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-794335-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से खुलेंगे बैंक व एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से खुलेंगे बैंक व एटीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हिंसा के 7 दिन बाद भी जिले में कर्फ्यू जारी है। हालांकि आमजन की जरूरतों को लेकर ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने 7 अगस्त सोमवार से कर्फ्यू में ढील दी है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैंक तथा एटीएम खोलने के आदेश दिए हैं। नूंह जिले के तावडू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां तथा नूंह क्षेत्रों में निर्धारित समय अवधि के दौरान बैंक तथा एटीएम खुले रहेंगे। इस दौरान वित्तीय लेन-देन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि फिलहाल यहां स्थिति नियंत्रण में है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाए, ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिन में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
- बंद एटीएम।