फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Banjara Market: The face of the Banjara returned with the buyers

बंजारा मार्केट : खरीदारों संग बंजारों के चेहरे पर लौटी रौनक

Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Banjara Market: The face of the Banjara returned with the buyers
सेक्टर-53 स्थित बंजारा मार्केट में फिर से लगने लगी दुकाने, दुकानों पर सामान पसंद करते ग्राहक। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित बंजारा मार्केट उजड़ने के बाद एक बार फिर से आबाद हो रहा है। शुक्रवार को यहां अच्छी-खासी संख्या में खरीदार पहुंचे। फिर से बिक्री होते देख बंजारों के चेहरे पर भी रौनक दिखी। ग्राहक भी नए सामान को देख जमकर खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

चार दिन पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-53 में अपनी जमीन पर अवैध रूप से बनी बंजारा मार्केट को तोड़ दिया था। इसके बाद बंजारे सड़क पर आ गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने तीन दिन तक खुले आसमां के नीचे रात गुजारी। बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर गाडी लौहार कल्याण संघ के सदस्यों ने पंचकुला में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहां से बंजारा मार्केट को न तोड़े जाने का आश्वासन मिलने के बाद शुुक्रवार को बंजारों ने एक बार फिर मार्केट में अपने तंबू तान दिए। तोड़फोड़ के बाद जो भी सामान बचा था, उसके साथ-साथ नया सामान मंगा कर एक बार फिर अपनी-अपनी दुकानों को आबाद कर लिया। शहर के लोगों को भी इस बात का पता लगा तो वह भी खरीदारी के लिए पहुंच गए। चार दिन से रोजगार बंद होने के बाद जब दुकानदारों की दोबारा से आमदनी हुई तो उनके और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी लौटी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मना सकेंगे दीपावली
बंजारा मार्केट की प्रधान सुशीला ने बताया कि मार्केट के उजड़ने के बाद खाने के भी लाले पड़ गए थे। दीपावली को लेकर दुकानदारों ने महंगे-महंगे सामान मंगाकर रखे थे। तोड़फोड़ में इनमें से ज्यादातर सामान टूट गया है। हालांकि, अब दोबारा से मार्केट के शुरू होने से दुकानदारों की कुछ आमदनी हो सकेगी। दीपावली पर दुकानदारों को अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। इसके बाद हम लोग भी दीपावली मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed