फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bad condition of roads of Gurugram which gives maximum revenue

Gurugram News: सबसे अधिक राजस्व देने वाले गुरुग्राम की सड़कों का बुरा हाल

Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bad condition of roads of Gurugram which gives maximum revenue
जाम के कारण लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना, बरसात में होता है जलभराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में रहने वाले लोग करोड़ों रुपये टैक्स देने के बाद भी टूटी सड़कों और ट्रैफिक जाम से परेशान हैं। बारिश में सड़कों पर जलभराव के कारण बने गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं है जो टूटी न हो और उस पर जाम न लगता हो। प्रदेश को जिले से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है, पर हालात सुधरने के बजाय बदतर होते जा रहे हैं। करोड़ों रुपये बजट वाले जीएमडीए पर शहर की मास्टर सड़कों की मरम्मत व निर्माण का जिम्मा है, लेकिन जीएमडीए के अधिकारियों की ओर से इसे नजरंदाज किया जा रहा है। तीन दिन हुई बारिश से शहर की सड़कों के हालात बिगड़े हैं। उनको दुरुस्त करने वाला कोई नहीं है। सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं। कालोनियों और सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए विभागों को मानसून से पहले काफी समय मिला था, लेकिन गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं।




इन सड़कों का है बुरा हाल


जिन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम गुरुग्राम की है। उसमें सेक्टर चार-सात, नौ, नौ ए, दस, दस ए, 15, 39, 40, 45, 46, 47, 55, 56, 57 सहित पुराने शहर की कालोनियों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जबकि हीरो-होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक की सड़क पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इन गड्डों में जलभराव होने के कारण यह किसी को नजर नहीं आ रहे हैं। जिस कारण वाहनों को भी इससे नुकसान हो रहा है। एसपीआर यानी सदर्न पेरिफेरल रोड पर पाम हिल्स सोसाइटी के नजदीक लगभग 100 मीटर सड़क टूटी है। जलभराव होता है। रोजाना दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है। सड़क ठीक करने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed