फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ayu won silver medal in Junior Multiclass Championship

Gurugram News: जूनियर मल्टीक्लास चैंपियनशिप में आयु ने जीता रजत पदक

Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ayu won silver medal in Junior Multiclass Championship
रॉयल मैसूर सेलिंग क्लब की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मैसूर में संपन्न हुई वाईएआई यूथ एंड जूनियर मल्टीक्लास चैंपियनशिप 2025 में हरियाणा की ओर से भाग लेते हुए आयु कुमार ने ग्रीन फ्लीट वर्ग में 13 प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में साक्षी चौंकर ने भी लड़कियों की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 25 जून 2025 तक रॉयल मैसूर सेलिंग क्लब की ओर से आयोजित किया गया। हरियाणा के युवा नाविकों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए राज्य का मान बढ़ाया है।
इस सफलता के पीछे यॉट क्लब ऑफ हैदराबाद फाउंडेशन के सुहीम शेख का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बीते एक वर्ष से हरियाणा टीम को हैदराबाद में अपनी नावें, प्रशिक्षण स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाईं। उनकी विशेषज्ञता, मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों के प्रति समर्पण ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के कोच लोकेश यादव ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन




हरियाणा याचिंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में हरियाणा के नाविक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस उपलब्धि पर ऋषिराज दांगी (जॉइंट डायरेक्टर, पंचायती राज हरियाणा), स्वराज प्रधान, विजयपाल सरपंच, जतनवीर राघव (सचिव), भारत योगी, सुशीला दांगी, निर्मला चोपड़ा (सरपंच), नरेश सरपंच, गंगाराम, रवि सिंगला, रमजान चौधरी एडवोकेट, सचिन नंबरदार, शीतल कुमारी सरपंच, राकेश कुमार चंद्रसेन, नेत्रपाल, मनोज सिंह, अनिल शास्त्री, भूप सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed