फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Axes and knives were used in a bloody fight between the two sides

Gurugram News: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में जमकर चले कुल्हाड़ी व चाकू

Sat, 02 Nov 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Axes and knives were used in a bloody fight between the two sides
एक युवक की हालत गंभीर होने से दिल्ली रेफर, कई घायलों का सोहना अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूराे

गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बीते शनिवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले। झगड़े में महिला सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, वहीं कई अन्य भी इस झगड़े में घायल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जखोपुर निवासी धर्मपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का संजय गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जखोपुर निवासी आतिश दुकान पर आकर संजय को देखकर जांघों को फटकारता है। जिस पर दोनों में आपस में बहस हो गई। इसी दौरान आतिश ने लाठी-डंडों से लैस अपने भाइयों व दोस्तों को बुला लिया। आतिश के पास कुल्हाड़ी थी और उसके भाई के पास चाकू था। उन्होंने आते ही संजय पर वार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

संजय के भाई विक्रम, कृष्ण व उसकी मां व विक्रम की पत्नी पूनम उन्हें बचाने के लिए आए, तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिए। झगड़े में संजय, विक्रम व कृष्ण को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, विक्रम की पत्नी पूनम व उसकी मां व उसके पिता धर्मपाल को भी चोट लगी। घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी आतिश और संजय का झगड़ा हो चुका है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने बहाने से झगड़ा किया व उन पर वार शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत लेकर दो नामजद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जियाउद्दीन की पत्नी और बच्चे।

जियाउद्दीन की पत्नी और बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed