Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Awaiting approval of drawings from NHAI for the DLF elevated road

Gurugram News: डीएलएफ के एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआई से ड्राइंग को मंजूरी का इंतजार

Sun, 29 Nov 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Awaiting approval of drawings from NHAI for the DLF elevated road
ग्रेप पाबंदी खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद, एलिवेटेड रोड बनने पर जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

नंबर गेम - 800 मीटर लंबा बनाया जाएगा एलिवेटेड रोड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित एंबियंस मॉल के पास करीब 800 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीएलएफ को ड्राइंग की मंजूरी का इंतजार है। डीएलएफ ने एलिवेटेड रोड की डिजाइन ड्राइंग को एनएचएआई के मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा है। मुख्यालय से ड्राइंग को मंजूरी मिलने और ग्रेप पाबंदी हटने के बाद एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
एंबियंस मॉल के पास डीएलएफ द्वारा करीब 800 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यहां पर जाम लगने के बाद करीब 700 से 800 मीटर के इस हिस्से को पार करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से पौने घंटे का समय लगता है। एनएच-48 पर दिल्ली से गुरुग्राम के डीएलएफ, साइबर हब, शंकर चौक व उद्योग विहार की ओर आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग जाता है। सुबह व शाम के समय पीक ऑवर्स के दौरान यहां जाम लगने की समस्या वर्षों पुरानी है। ऐसे में डीएलएफ ने एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

----
एलिवेटेड रोड की सभी जिम्मेदारी डीएलएफ की

एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से मंजूरी मिल चुकी है। डीपीआर तैयार करने से लेकर निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी डीएलएफ की होगी। एलिवेटेड रोड बनाने से पहले डीएलएफ को पूरी प्लानिंग करनी होगी, ताकि निर्माण कार्य के दौरान वहां पर जाम न लगे। इस रोड के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ साल की समयावधि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम व जलभराव को रोकने की करनी होगी तैयारी
एनएचएआई ने डीएलएफ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए पूरी प्लानिंग करनी होगी। बारिश होने पर निर्माण क्षेत्र में जलभराव न हो, इसको लेकर भी पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू करने से पहले डीएलएफ ने यातायात डायवर्जन की विस्तृत ड्राइंग तैयार करके एनएचएआई अधिकारियों के पास भेजी है।

-------------------
एलिवेटेड रोड की ड्राइंग फाइल को मंजूरी के लिए एनएचएआई मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद डीएलएफ द्वारा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। डीएलएफ द्वारा ही एलिवेटेड रोड निर्माण का खर्च उठाया जाएगा। - भवनेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article