फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An elderly woman was digitally arrested for a month and duped of Rs 1.42 crore

Gurugram News: बुजुर्ग महिला को एक माह तक डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 42 लाख ठगे

Sat, 15 Feb 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was digitally arrested for a month and duped of Rs 1.42 crore
विदेश में रहते हैं महिला के बच्चे, साइबर ईस्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मालिबू टाउन की एक कोठी में रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला को एक माह तक डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 42 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

साइबर ठगों ने विदेश भेजने वाले पार्सल में नशीला पदार्थ व करेंसी मिलने की बात कहकर उसके जेहन में डर पैदा कर वारदात को अंजाम दिया था। साइबर ईस्ट थाना पुलिस साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मालिबू टाउन में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि चार माह पहले 25 अक्तूबर को उसके पास डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बनकर एक युवक का फोन आया था। उसने बताया कि उनका एक कोरियर विदेश जा रहा था, जिसमें ड्रग्स व करेंसी पाई गई है। महिला को उसने बताया कि मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को दे दी गई है। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उनके पास एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उसके मोबाइल में स्काई एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद उसकी गतिविधि पर नजर रखते हुए धीरे-धीरे 26 नवंबर तक साइबर ठगों ने उससे एक करोड़ 42 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके लिए उसने अपनी एफडी तक तोड़ डाली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। साइबर टीम की जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले विदेश में बैठे लोग शामिल है। ठगी का पैसा बाहर जा चुका है। साइबर टीम सिम कार्ड व खाता बेचने व खरीदने वालों के साथ बैंक से जुड़े लोगों को तो गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन फर्जी अधिकारी बनकर डराने वालों को दबोचने में नाकाम साबित हो रही है। हर माह 15 ऐसे मामले दर्ज होते हैं, जिसमें डिजिटल अरेस्ट की बात सामने आ रही है। साइबर एक्सपर्ट मनोज का कहना है कि पुलिस के कानून में डिजिटल अरेस्ट की कोई मान्यता नहीं है। ऐसे में साइबर ठग केवल डर पैदा करने के लिए उसका भय दिखाते हैं। हमें जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन

साइबर की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed