{"_id":"69fe3b10fe671c75760b5c18","slug":"allegations-of-blocking-road-and-assaulting-female-cab-driver-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87319-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रास्ता रोककर महिला कैब चालक से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रास्ता रोककर महिला कैब चालक से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिला कैब चालक ने एक मोटरसाइकिल चालक पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के बदरपुर निवासी रजनी ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में कैब चलाने का काम करती है। बुधवार शाम को वह दिल्ली से गुरुग्राम की ओर कैब लेकर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान एंबिएंस मॉल के पास बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी, जिसके चलते उन्हें अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। आरोप है कि गाड़ी के रुकते ही आरोपी ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल किरोस्ता ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की मोटरसाइकिल का नंबर और उसकी पहचान की जा सके।