फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AKL League launched at Leela Ambience, providing a new platform for Indian Kabaddi

Gurugram News: लीला एम्बियंस में एकेएल लीग का शुभारंभ, भारतीय कबड्डी को मिलेगा नया मंच

Sun, 10 May 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
AKL League launched at Leela Ambience, providing a new platform for Indian Kabaddi
जमीनी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू हुई नई कबड्डी लीग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। भारतीय खेल जगत में कबड्डी को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एकेएल लीग का आधिकारिक शुभारंभ द लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, खिलाड़ी और आयोजक मौजूद रहे।


आयोजकों ने बताया कि एकेएल पिछले कई महीनों से देशभर में खिलाड़ी खोज अभियान, ओपन ट्रायल्स और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन पहलों के माध्यम से युवाओं में कबड्डी के प्रति बढ़ते उत्साह को करीब से देखने का अवसर मिला।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लीग खिलाड़ियों के लिए नए अवसर तैयार करने, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और कबड्डी को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। एकेएल ने अपने पहले आधिकारिक कदम के साथ भविष्य के सितारों को मंच देने और भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। आयोजकों का मानना है कि यह लीग आने वाले समय में भारतीय खेल जगत में नई ऊर्जा और संभावनाओं का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed