फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air pollution will decrease only through the joint efforts of departments: Municipal Commissioner

विभागों के संयुक्त प्रयास से ही कम होगा वायु प्रदूषण : निगमायुक्त

Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Air pollution will decrease only through the joint efforts of departments: Municipal Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम मानेसर में विभिन्न विभागों और औद्योगिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है जब सभी विभाग और उद्योग मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।



बैठक वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत आयोजित की गई जिसमें नगर निगम, जीएमडीए, एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएमसीबीएल और आईएमटी मानेसर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन




आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदूषण केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों, सेंट्रल वर्ज और गोल चक्करों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी टूटी सड़क, खुली मिट्टी या धूल उड़ने की स्थिति नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं जिन उद्योगों में प्रतिदिन 100 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है वहां कम से कम दो ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। बैठक में जीएमसीबीएल अधिकारियों ने जानकारी दी कि अगले महीने से मानेसर के 26 रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि जयपुर की दिशा की सर्विस लेन अगले दो सप्ताह में खोल दी जाएगी तथा एलिवेटेड रोड परियोजना अगले वर्ष जून तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed