फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After America, Iran's routes are also closed, affecting business.

Gurugram News: अमेरिका के बाद ईरान के रास्ते भी बंद, कारोबार पर असर

Sat, 17 Jan 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
After America, Iran's routes are also closed, affecting business.
ईरान में जारी अस्थिरता का तेल, ऑटोमोबाइल और औषधि पर सबसे बड़ा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमेरिका के बाद ईरान में बढ़ते तनाव के बाद गुरुग्राम के औद्योगिक जगत की नींद उड़ा दी है। जिले के व्यापारी इस समय एक दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों के बीच चिंताजनक माहौल उत्पन्न हो गया है। एक ओर जहां अमेरिका ने टैरिफ लगाकर मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की स्थिति ने व्यापारियों पर सप्लाई चेन पर असर पड़ने की संभावना है।

व्यापारियों का कहना है कि आयात और निर्यात में काफी देरी हो रही है। ईरान में जारी अस्थिरता का सबसे बड़ा असर तेल, ऑटोमोबाइल और औषधि पर पड़ रहा है। अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए व्यापारी ईरान को एक वैकल्पिक बाजार के रूप में देख रहे थे, लेकिन युद्ध की स्थिति ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति के कारण समुंदर ओर बाई एयर से आने-जाने वाले समान को लंबे रास्ते से लाना व ले जाना पड़ेगा। इससे लागत पर भारी असर देखने को मिलेगा। मंहगा उत्पादन होने से बाजार में आने के बाद लागत पर असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



-------------
ईंधन मंहगा होने से इंडस्ट्री प्रभावित होगी
ऊर्जा उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन मंहगा होने से इंडस्ट्री प्रभावित होगी। ट्रंप के टैरिफ और ईरान युद्ध ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। - दीपक मैनी, चेयरमैन पीएफटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में व्यापार फिलहाल मुश्किल साबित हो रहा है। कई व्यापारियों ने वहां फैब्रिक का काम शुरू किया था, जो अब बंद हो चुका है। - डॉ. एसपी अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed