फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adequate arrangements made to deal with traffic jams

Gurugram News: ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Fri, 06 Mar 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Adequate arrangements made to deal with traffic jams
शीतला माता मंदिर में 3 अप्रैल तक रहेगा चैत्र मेला, भक्तों की सुविधाओं पर खास ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर के चैत्र मेले में इस बार भक्तों की सुविधा के लिए कई कार्य किए गए हैं। शीतला माता मंदिर के सीईओ सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता में 3 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मेले के संबंध में जानकारियां दीं।
ट्रैफिक एसीपी जय सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान आचार्य ने चैत्र मेले के दौरान मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था, बासौड़ा और वासंती नवरात्र के दौरान दर्शन की सुविधा के बारे में बताया। एसीपी जय सिंह ने कहा कि मेले के दौरान शीतला माता मंदिर रोड पर ट्रैफिक नहीं रुके, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। शीतला माता रोड से जुड़ने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस का ध्यान रहेगा ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं हो। मंदिर के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि लोगों के प्रवेश और निकास के अलग रास्ते, प्रोटोकॉल के तहत आने वाले वीआईपी के अलग रास्ते से भक्तों को असुविधा नहीं होगी। बुजुर्गों, बच्चों और अशक्त लोगों को दर्शन कराने के लिए इस बार पहली दफा बैटरी चालित कार्ट और 20 व्हील चेयर भी उपलब्ध कराया गया है। मेले के पार्किंग के अलावा सेक्टर पांच में पार्किंग की एक बड़ी जगह ली गई है।
विज्ञापन

मंदिर और मेला परिसर में 11 जगह मंदिर की ओर से वाटर कूलर लगाए गए हैं। जगह-जगह सीईओ समेत प्रमुख जिम्मेदार अधिकारियों के नंबर चस्पा किए गए हैं, ताकि किसी तरह की शिकायत होने पर श्रद्धालु संपर्क कर सकें। मेले में 125 पुलिस कर्मियों के अलावा व्यवस्था देखने के लिए स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे। मेला परिसर में दो एंबुलेंस, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे। मेले में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासोड़ा और नवरात्र में दिन-रात दर्शन


मंदिर के मुख्य पुजारी पं. जय भगवान आचार्य ने कहा कि बासौड़ा की पूजा शीतला सप्तमी और अष्टमी को किए जाने की परंपरा रही है। 11 और 12 मार्च को यह पूजा होगी, जिसमें मंदिर में ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसके अलावा वासंती नवरात्र के दौरान 19 से 27 मार्च के बीच मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed