फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of raping daughter, police did not register the case

Gurugram News: बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज

Mon, 06 May 2024 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping daughter, police did not register the case
पीड़ित की मां ने लगाई न्याय की गुहार, मेडिकल के लिए भटक रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपनी दस साल की बेटी से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि पड़ोस के ही दो लड़को ने नशे की गोली देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

उसका कहना है कि आठ दिन पहले दुष्कर्म की घटना का पता चला। बेटी के मेडिकल के लिए इधर से उधर भटक रही हूं, परंतु मेडिकल नहीं हो पाया है। पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना की जानकारी लगभग तीन दिन बाद लगी जब लड़की ने अपनी रिश्ते की भाभी को बताया कि उसके साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया है। मां के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी 112 ईवीआर को दी तथा महिला थाने में ले जाया गया लेकिन वहां पर हमसे अंगूठा लगवाया और अपने घर आ गए। मां के अनुसार बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए भटक रही हूं, परंतु मेरी बच्ची का मेडिकल नहीं हो पा रहा है। पुलिस के अनुसार पहली बार जब महिला अपनी पीड़ित बच्ची को लेकर चौकी में आई थी तब भी महिला थाना मानेसर ले गए थे। अब फिर से महिला थाना मानेसर लेकर जा रहे हैं। महिला अपनी पीड़ित बच्ची को लेकर न्याय के लिए गुहार लगा रही है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


वर्जन

मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आने वाली रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। मामला संदिग्ध लग रहा है जिसके कारण जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर पूनम, महिला थाना, मानेसर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed