{"_id":"6a133fe2de9abc9e1f052cc7","slug":"accused-arrested-in-kidnapping-and-assault-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89099-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक का अपहरण कर मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक का अपहरण कर मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोस्त से रंजिश होने के कारण वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने युवक का हथियार के बल पर अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास (19 वर्ष) निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके दोस्त वतन की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उन्होंने अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि वह गांव बामडोली में किराये पर रहता है और एक कंपनी में नौकरी करता है। 21 मई की सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी वतन, आदि और विकास उसके कमरे पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार, वतन के पास पिस्तौल थी और उसने बट से युवक के सिर पर हमला किया। वहीं अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक का अपहरण कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर बहादुरगढ़ ले गए और बाद में वापस बामडोली लेकर आए।
पीड़ित ने बताया कि गांव में हुए पुराने झगड़े की रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम ने 23 मई को आरोपी विकास को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विकास को पकड़ा है।