फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accounts being hacked in the name of financial help, be careful: Deputy Commissioner

कोविड पीड़ितों को आर्थिक मदद के नाम पर खाते हैक कर निकाली रकम

Sat, 03 Jul 2021 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Accounts being hacked in the name of financial help, be careful: Deputy Commissioner
गुरुग्राम। कोविड पीड़ित और उनके परिवारों को आर्थिक मदद के नाम पर लोगों के खाते हैक कर लिए गए हैं। इस तरह की जिला पुलिस एवं प्रशासन में कई दर्जन शिकायतें आईं हैं। जिनमें कहा गया है डोनेशन के नाम पर डिटेल ले ली गईं और उनके खाते को हैक कर पूरी रकम निकाल ली। यह रकम रेडक्रॉस, आपदा प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के नाम से फर्जी खाते बताकर निकाली गई है। यह खुलासा लोगों को प्रशासन और पुलिस में जानकारी देने पर हुआ।
विज्ञापन

उसी के बाद से प्रशासनिक स्तर से एडवाइजरी जारी की गई है। इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों को आगाह किया है कि वह वॉट्सऐप या ई-मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहें। नागरिक सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें। क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि भोले-भाले नागरिकों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। इसलिए कोविड-19 के नाम पर सोशल मीडिया और ईमेल पर मदद के लिए आने वाले किसी भी फर्जी लिंक को खोलने से बचें। ऐसे साइबर अपराधी नकली यूपीआई आईडी के माध्यम से डोनेशन के बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी प्रकार, कई बार आपदा प्रबंधन का फर्जी बैंक खाता सोशल मीडिया पर डालकर उसमें पैसे जमा करवाने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल साइट्स पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न करवाएं। अंशदान करने से पहले पूरी जांच कर लें तथा इसके लिए आधिकारिक लिंक का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed