फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   aam adami party targets jjpa deputy cm

आप सांसद सुशील गुप्ता का दुष्यंत पर निशाना

Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
aam adami party targets jjpa deputy cm
आप सांसद सुशील गुप्ता का दुष्यंत पर निशाना
विज्ञापन

कहा, किसानों के वोट से जीतने वाले चौटाला इस्तीफा देकर उठाएं उनके हक की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य और राज्य के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा का विरोध करने पर किसानों ने दुष्यंत को वोट दिए थे, लेकिन अब वे उनकी अनदेखी कर सत्ता में हैं। उन्होंने चौटाला से तुरंत त्यागपत्र देकर किसानों के पक्ष में आवाज उठाने की मांग की है।
बुधवार को यहां पत्रकारों से वार्ता में सुशील गुप्ता ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल के असली अनुयायी और किसानों के हितैषी होने का दावा करके चुनाव जीतने वाले दुष्यंत चौटाला को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पद से इस्तीफा देकर राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में अध्यादेश लाने की ऐसी क्या जल्दी थी। पूरे देश का किसान विरोध कर रहा था तो आनन फानन में इसे संसद से पास क्यों कराया गया। उन्होंने कहा कि ये तीनों कानून किसान, आढ़ती एवं मजदूर विरोधी हैं। केंद्र सरकार अडानी एवं अंबानी को पूरे देश में उसी तरह स्थापित करना चाहती है, जैसे अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी थी। उनके साथ आप के दक्षिण हरियाणा संयोजक आरएस राठी, संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष ऋषि गोयल आदि भी थे।
विज्ञापन

अब प्रदेश में नहीं होगा किसी से समझौता
सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी भविष्य में दुष्यंत चौटाला की पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। इससे पहले दो बार भाजपा के खिलाफ दुष्यंत चौटाला के साथ गठजोड़ किया गया था। उन्होंने एलान किया कि आप अन्य दलों के साथ भी कोई समझौता नहीं करेगी और वह अकेले ही प्रदेश के लोगों की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोदा में पंचायती उम्मीदवार का समर्थन संभव
आप की नजर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में इलाके के 54 गांवों के लोगों के फैसले पर है। सुशील गुप्ता ने कहा कि 54 गांवों की ओर से पंचायती उम्मीदवार मैदान में उतारा गया तो आप अपना उम्मीदवार उसके समर्थन में मैदान से हटा लेगी। गौरतलब है कि क्षेत्र के 54 गांवों के लोगों की पंचायत हो चुकी है। वे पंचायती उम्मीदवार मैदान में उतारने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed