फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A 'zero period' will be held daily in government A 'zero period' will be held daily in government primary schools.primary schools.

Gurugram News: राजकीय प्राथमिक स्कूलों में रोजाना होगा जीरो पीरियड

Sat, 19 Sep 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A 'zero period' will be held daily in government A 'zero period' will be held daily in government primary schools.primary schools.
पीए-1 के नतीजों से सामने आईं सीखने की कमियां, हिंदी और गणित पर रहेगा विशेष जोर
विज्ञापन

नंबर गेम- 90 दिन चलेगा सुधार अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए जिले के सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों में 90 दिवसीय केंद्रित उपचारात्मक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम की ओर से इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड संसाधन समन्वयकों को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पीए-1 परीक्षा के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों में पहचानी गई सीखने की कमियों को दूर करना है।

निर्देशों के अनुसार स्कूलों में दैनिक समय-सारणी के पहले घंटे को जीरो पीरियड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 30 मिनट हिंदी और 30 मिनट गणित के लिए निर्धारित होंगे। इस दौरान केवल सामान्य दोहराव कराने के बजाय विद्यार्थियों की वास्तविक जरूरत के अनुसार कमजोर विषयों और दक्षताओं पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार बनाए जाएंगे समूह
स्कूलों में पीए-1 के परिणामों का विश्लेषण कर प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की कमी की पहचान की जाएगी। विद्यार्थियों को उनकी सीखने की क्षमता के आधार पर छोटे-छोटे समूहों में बांटकर अलग-अलग स्तर की गतिविधियां कराई जाएंगी। कमजोर विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अभ्यास और शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा। पठन गतिविधियां, गणितीय अभ्यास, खेल आधारित गतिविधियां और अन्य शिक्षण सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। शिक्षकों को राज्य स्तर पर चिन्हित कमजोर अधिगम दक्षताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 दिन तक होगी विद्यार्थियों की प्रगति की निगरानी
90 दिनों के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित आकलन किया जाएगा। स्कूल यह देखेंगे कि जिन दक्षताओं में विद्यार्थी कमजोर पाए गए थे, उनमें कितना सुधार हुआ है। प्रत्येक स्कूल को पीए-1 के परिणामों के आधार पर अपनी 90 दिवसीय उपचारात्मक कार्ययोजना तैयार उसे लागू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed