{"_id":"68876a921038cc34f6098cbf","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-275-lakh-by-luring-him-with-818-percent-profit-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63354-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 818 फीसदी मुनाफे का लालच देकर युवक से ठगे 2.75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 818 फीसदी मुनाफे का लालच देकर युवक से ठगे 2.75 लाख
विज्ञापन
रुपये निकालने की बात कहने पर जालसाजों ने ज्यादा राशि निवेश करने के लिए कहा
- पीड़ित द्वारा मना करने पर ब्लॉक किया अकाउंट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने ट्रेंडिग में निवेश करके 818 फीसदी मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से 2.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। ज्यादा रुपये निवेश न करने पर जालसाजों ने युवक के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज कर लिया।
सेक्टर-37डी निवासी अरविंद कुमार पांडे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई माह में उनके पास अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने ट्रेडिंग में रुपये निवेश करने के लिए कहा। जब अरविंद कुमार ने रुपये निवेश करने से मना कर दिया तो जालसाजों ने अरविंद कुमार को रुपये निवेश करने पर 818 फीसदी लाभ देने की बात कही।
जालसाजों की बातों में आकर अरविंद कुमार ने 6 जून से 9 जून तक कई बार में कुल 2.75 लाख रुपये जालसाजों के बताए गए अकाउंट नंबरों में ट्रांसफर कर दिए। जब अरविंद कुमार ने अपने रुपये निकालने के लिए कहा तो जालसाजों कुछ राशि निवेश करने के लिए कहा। जब अरविंद कुमार ने रुपये जमा कराने से मना किया तो जालसाजों ने उनका अकाउंट बंद कर दिया और निवेश किए गए रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद अरविंद कुमार को अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिला के दो बैंक खाते से निकाले 1.69 लाख रुपये
गुरुग्राम। जालसाज अब सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। वहीं, लोगों के बैंक खातों की जानकारी लेकर भी रुपये निकाल लेते हैं, जबकि पीड़ित के पास न तो ओटीपी आता और न ही वह खाता संबंधी जानकारी किसी व्यक्ति से साझा करता है। सेक्टर-83 निवासी प्रोमिला कुकरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने संबंध में इंडियन बैंक का एक विज्ञापन देखा था। 12 जुलाई को क्रेडिट कार्ड अप्लाई कर दिया। इसके बाद शाम को मैसेज देखे तो उनके दो बैंक खातों से 1,69,998 रुपये निकल गए। पीड़िता प्रोमिला कुकरेजा ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में साइबर अपराध थाना मानेसर को शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
खाते से छह बार में कटे 97,971 रुपये
गुरुग्राम। शिकोहपुर गांव निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को उनके सर्व हरियाणा बैंक के खाते से छह बार में कुल 97,971 रुपये कट गए। इन रुपये के निकाले जाने संबंधी उनके पास कोई ओटीपी भी नहीं आया और न ही उन्होंने अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी व्यक्ति से साझा की थी। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ठगों को खाता बेचने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के मामले में दो आरोपियों को बीते रविवार को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। खाताधारक ने पांच हजार रुपये में बैंक खाता बेचा था। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ करके मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस संदर्भ में 16 मई को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पूर्व में अपने साथ ठगी की शिकायत दी थी।
आरोपियों की पहचान जयपुर (राजस्थान) के विद्याधर नगर निवासी लक्की सिंह (19 वर्ष) और ज्वाला माता मंदिर के पास रहने वाले विनय गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और पुलिस जांच में पता चला कि मामले में ठगी की गई राशि में से 2.67 लाख रुपये आरोपी लक्की सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी लक्की सिंह ने अपना बैंक खाता आरोपी विनय गुप्ता को पांच हजार रुपये में बेचा हुआ था। आरोपी विनय गुप्ता ने इस बैंक खाते को आठ हजार रुपये में अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।