फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A youth was duped of Rs 1.08 lakh in the name of updating his credit card

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर युवक से 1.08 लाख रुपये की ठगी

Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 1.08 lakh in the name of updating his credit card
जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल में बैंक का एप कराया था इंस्टॉल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर अपराध पश्चिम क्षेत्र में जालसाज ने क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर युवक से 1,08,096 रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-9 के भवानी एंक्लेव निवासी रजत गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च 2024 को उसके पास क्रेडिट कार्ड बदलने और अपडेट कराने के लिए अनजान नंबर से कॉल आया। रजत गौतम ने इसके लिए मना कर दिया। लेकिन उसके पास उक्त अनजान नंबर से बार-बार कॉल आती रही, तो रजत गौतम ने बात की तो उससे बैंक का एप इंस्टॉल करने के लिए कहा गया। रजत गौतम ने एप इंस्टॉल किया तो उससे यहां पर कार्ड अप्लाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद रजत गौतम के एयू बैंक के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल 1,08,096 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। रजत गौतम अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में असमर्थ था। इसके बाद उसे बैंक कर्मियों द्वारा रिकवरी के लिए परेशान किया जाने लगा, जिसके चलते उसने 29 नवंबर 2024 को 56,480 रुपये में सेटलमेंट कराया। रजत गौतम ने अब अज्ञात जालसाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed